मध्यप्रदेश शासन, खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार माँ तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय सीमा एक्सपोजर विजिट एवं प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा भौगोलिक स्थलों के भ्रमण हेतु वर्ष 2025-26 के लिए चयनित युवाओं का दल आज रवाना हुआ। यह दल 20 सितम्बर तक भ्रमण करेगा।
पी.एम.श्री शा.बालक उ.मा.वि.क्रमांक-2, बड़वानी में मंगलवार को हिंदी दिवस पखवाड़े का समापन मुख्य वक्ता सुनील पंड्या, रामसागर मिश्रा, प्रीतमराज बड़ोले के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतने वाली सुश्री ईशा सिंह को शुभकामनाएँ दीं।