राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहवार द्वारा 11 बच्चों को ह्नदय रोग की जांच एवं उपचार के लिए एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर भोपाल रवाना किया गया।

आरबीएसके मेनेजर श्री योगेन्द्र दवंडे ने बताया कि 5 बच्चों को जेके हॉस्पिटल भोपाल, 3 बच्चों को चिरायू हॉस्पिटल एवं 3 बच्चों को अनंत हॉस्पिटल भोपाल में भेजा गया, जहां उनकी निःशुल्क जांच एवं उपचार होगा। इस दौरान एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ अशोक नरवरे, डीपीएम डॉ विनोद शाक्य एवं स्टाफ मौजूद रहा।