मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित उद्यम संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने उद्यमियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुनें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी उपस्थित रहे।
औद्योगिक इकाई का निरीक्षणकलेक्टर श्री तिवारी ने ग्राम देवरी स्थित समरथ पाइप इंडस्ट्रीज का भ्रमण कर इकाई की औद्योगिक गतिविधियों, उत्पादन, निवेश, प्रस्तावित विस्तार तथा एमएसएमई प्रोत्साहन योजनाओं से प्राप्त लाभ की जानकारी ली। इकाई प्रमुख श्री उजय बजाज ने बताया कि इकाई में वर्तमान में लगभग 4 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है तथा आगामी तिमाही में लगभग 1.25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश प्रस्तावित है।
इकाई के माध्यम से वर्तमान में करीब 30 से 35 स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मेटल इकाई का भी भ्रमणइसी क्रम में कलेक्टर ने निवार स्थित आर.के. मेटल इकाई का भ्रमण कर उत्पादन, औद्योगिक गतिविधियों और विकास की संभावनाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इकाई परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
उद्यमियों ने दिया सुझावउद्यमियों ने कलेक्टर को बार-बार होने वाली बिजली कटौती सहित विभिन्न औद्योगिक समस्याओं को प्रमुखता से रखा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।



