सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भातखेड़ा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषण के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को आकार दिया।इसी क्रम में संकुल अंबाडा के विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047 की कल्पना को चित्रों के माध्यम से उकेरा। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुकईथड़ में भी विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।देड़तलाई में हुआ ‘उमंग’ कार्यक्रमशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देड़तलाई में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘उमंग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें प्रश्न मंच के माध्यम से विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को निखारा गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उपस्थितजनों के समक्ष अपने विचार रखे। इसी कड़ी में विद्यार्थियों ने सुंदर एवं संदेशपरक चित्र भी बनाए, जिनकी विद्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई। विभिन्न शालाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का अवसर मिला।




