सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सीतासागर तालाब पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तालाब परिसर में साफ-सफाई सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती संध्या राय उपस्थित रही। इस दौरान कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए सीतासागर तालाब परिसर की साफ-सफाई की। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।




