मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शनिवार, 26 सितम्बर को जनपद पंचायत कैलारस के ग्राम मामचौन में जन-विश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री श्री करण सिंह वर्मा शिविर की अध्यक्षता करेंगे तथा ग्रामीणों से सीधे जनसंवाद कर उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनेंगे।
शिविर से पूर्व संबंधित अधिकारी ग्राम मामचौन एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं, परिसंपत्तियों एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद आयोजित जन-विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जनविश्वास शिविर का उद्देश्य प्रशासन को ग्रामीणों के बीच पहुंचाकर स्थानीय समस्याओं का प्रभावी निराकरण तथा शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है।




