दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत माह अक्टूबर 2026 के लिए जिले में संचालित दीनदयाल रसोई केंद्रों को खाद्यान्न आवंटित किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी, सीहोर द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित मात्रा में गेहूं एवं चावल का प्रदाय सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका सीहोर को 12 क्विंटल गेहूं एवं 3 क्विंटल चावल, आष्टा को 12 क्विंटल गेहूं एवं 3 क्विंटल चावल, तथा बुदनी को 12 क्विंटल गेहूं एवं 3 क्विंटल चावल आवंटित किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 36 क्विंटल गेहूं एवं 9 क्विंटल चावल का आवंटन किया गया है।

आवंटित गेहूं एवं चावल का प्रदाय रुपये 1/- प्रति किलोग्राम की दर से किया जाएगा। दीनदयाल रसोई केंद्रों पर भोजन प्राप्त करने वाले जरूरतमंद नागरिकों को निर्धारित मापदंड के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाता है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को खाद्यान्न का समय पर उठाव एवं प्रदाय सुनिश्चित करने तथा योजना के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।