सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में उपभोक्ताओं को जानकारी देने एवं पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में सोलर पैनल से संबंधित जानकारी देने के साथ ही योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, वेंडर चयन तथा बैंक ऋण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को गांधी हॉल, नगर पालिका परिषद शाजापुर के पास सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर आयोजित होगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को बेरछा, 7 अक्टूबर को मक्सी, 15 अक्टूबर को मोहन बड़ोदिया तथा 16 अक्टूबर 2026 को गुलाना में शिविर लगाए जाएंगे।


