प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
जिले में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में ग्राम सारंगपुर निवासी श्रीमती मुस्कान कुशवाहा का सफल सीजर ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद श्रीमती मुस्कान कुशवाहा ने स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सफल ऑपरेशन पर श्रीमती मुस्कान कुशवाहा के पति श्री नीलेश कुशवाहा ने शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में प्रथम सीजर ऑपरेशन को सफल बनाने में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन कारखुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







